स्पेन और पुर्तगाल फीफा फुटबॉल विश्व कप के प्री–र्क्वाटर फाइनल में पहुंच गए हैं। पुर्तगाल ने आज क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी। इससे पहले, स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह पक्की की। मंगलवार को डलास में प्री–क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना पुर्तगाल से होगा। इससे पहले, फ्रांस, नॉर्वे, कनाडा, मोरक्को, ब्राजील, पैराग्वे, बेल्जियम, अमरीका और इंग्लैंड भी अंतिम 16 में पहुंच चुके हैं। प्री–क्वार्टर फाइनल में सोमवार को इंग्लैंड का सामना मैक्सिको से होगा। अमरीका मंगलवार को बेल्जियम के साथ खेलेगा।





