भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चल रही चर्चाओं के हिस्से के रूप में, भारत के वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के प्रतिनिधियों ने 23 से 25 अप्रैल, 2025 तक वाशिंगटन, डी.सी. में मुलाकात की। नई दिल्ली में मार्च, 2025 में आयोजित द्विपक्षीय चर्चाओं के बाद यह बैठक हुई थी।
वाशिंगटन, डी.सी. में बैठकों के दौरान, टीम ने टैरिफ और गैर-टैरिफ मामलों को कवर करने वाले व्यापक विषयों पर लाभदायक चर्चा की। टीम ने 2025 की शरद ऋतु तक पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने के उपायों पर चर्चा की, जिसमें शुरुआती पारस्परिक जीत के अवसर भी शामिल हैं। यह ध्यान देने योग्य बात है कि वर्चुअल तौर पर क्षेत्रवार विशेषज्ञ स्तर की बैठकें लाभदायक रही हैं और मई के अंत से व्यक्तिगत क्षेत्रवार बैठकों की योजना है।
ये लाभदायक चर्चाएं द्विपक्षीय व्यापार समझौते के माध्यम से भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों और आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण को आगे बढ़ाने और विस्तारित करने के लिए फरवरी 2025 में नेताओं के वक्तव्य के अनुरूप द्विपक्षीय प्रयासों का हिस्सा हैं।
ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई…
अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के केश्म द्वीप पर हमले किए हैं। अमरीकी अधिकारियों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में…
भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में "भारत…