बिज़नेस

बिजली वितरण कंपनियों ने वर्ष 2024-25 में 2 हजार 701 करोड़ रुपये का सकारात्मक कर पश्चात लाभ-पी.ए.टी. दर्ज किया

बिजली वितरण कंपनियों ने वर्ष 2024-25 में 2 हजार 701 करोड़ रुपये का सकारात्मक कर पश्चात लाभ-पी.ए.टी. दर्ज किया है। विद्युत मंत्रालय के अनुसार, राज्य विद्युत बोर्डों के विखंडन और निगमीकरण के बाद से पिछले कई वर्ष से वितरण कंपनियां समग्र रूप से पी.ए.टी. को लेकर घाटे की स्थिति में थीं। मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2024-25 का यह सकारात्मक पी.ए.टी. वर्ष 2013-14 में हुए 67 हजार 962 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है।

इस पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह वितरण क्षेत्र के लिए एक नया अध्याय है और वितरण क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए उठाए गए कई कदमों का परिणाम है। मनोहर लाल ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र में आवश्यक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है ताकि विद्युत क्षेत्र, देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में सहयोग कर सके और विकसित भारत की यात्रा में अपनी भूमिका निभा सके।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने हरियाणा के दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…

2 घंटे ago

सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों के आवंटन में कथित अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…

3 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी) हासिल किया

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…

3 घंटे ago