बिज़नेस

विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने एडिकॉन 2026 का उद्घाटन किया

विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि आने वाले समय में विद्युत क्षेत्र का अत्‍यधिक विस्तार होने वाला है। तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था को आज की परिकल्पना से कहीं अधिक एक समृद्ध विद्युत क्षेत्र की आवश्यकता है। ऐसे में, हमारे वितरण और आपूर्ति कंपनियों (डीएससीओ) का मजबूत, समृद्ध और आर्थिक रूप से सशक्त होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मजबूत डीएससीओ का अर्थ बेहतर सेवाएं और उपभोक्ताओं की जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशीलता है।

आज यहां ‘विद्युत वितरण उद्योग सम्मेलन ‘एडिकॉन: 2026’ के उद्घाटन भाषण के दौरान मनोहर लाल ने कहा कि 21-22 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाला एडिकॉन विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में अखिल भारतीय वितरण संघ (एआईडीए) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

विद्युत मंत्री ने राज्य विद्युत नियामक आयोगों से लागत के अनुरूप टैरिफ की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया, साथ ही विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जरूरतमंद उपभोक्ताओं के लिए लक्षित सब्सिडी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

मनोहर लाल ने एआईएसए की वार्षिक रिपोर्ट ‘इंडिया डिस्कॉम्स: 2025’ के प्रथम प्रकाशन का विमोचन किया, जिसमें वितरण क्षेत्र का विस्तृत विवरण दिया गया है। इसमें आपूर्ति की विश्वसनीयता और संचालन संबंधी दक्षता में सुधार के लिए वितरण कंपनियों द्वारा किए जा रहे वर्तमान प्रयासों, वितरण कंपनियों के सामने आ रही चुनौतियों और विद्युत मंत्रालय तथा सीईआरसी द्वारा इन चुनौतियों के समाधान के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का संक्षिप्त सारांश शामिल है, जैसे कि विद्युत संशोधन विधेयक का मसौदा, इंडिया एनर्जी स्टैक आदि। वार्षिक रिपोर्ट में विद्युत क्षेत्र की प्रख्यात हस्तियों के तेरह लेख और वर्ष 2025 में की गई विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त सारांश भी शामिल है।

मनोहर लाल ने छह अलग-अलग श्रेणियों में 12 वितरण कंपनियों को स्वर्ण और रजत पुरस्कार भी प्रदान किए। इनमें गुजरात, ओडिशा, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की वितरण कंपनियां शामिल थीं। पुरस्कार की छह श्रेणियां ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व वसूली में सुधार, स्मार्ट मीटर डेटा का सर्वोत्तम उपयोग, डिजिटल भुगतान के संदर्भ में उपभोक्ता संतुष्टि में सुधार, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण में नवाचार, कृषि फीडरों का सौर ऊर्जा से अनुकूलन और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए प्रभावी परिवर्तन प्रबंधन से संबंधित थीं।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल, एमएसईडीसीएल के सीएमडी और एआईडीए के अध्यक्ष लोकेश चंद्र, यूपीपीसीएल के अध्यक्ष और एआईडीए के महासचिव डॉ. आशीष कुमार गोयल, एआईडीए के महानिदेशक आलोक कुमार और विद्युत क्षेत्र की अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Editor

Recent Posts

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

2 घंटे ago

सरकार ने निम्‍न गुणवत्‍ता वाली दवाओं का निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…

2 घंटे ago

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

3 घंटे ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

3 घंटे ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

3 घंटे ago