भारत

प्रयागराज महाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर पूजा-अर्चना की। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि महाकुंभ मानवता को एकता और आध्यात्मिकता का संदेश देता है।

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में, देश-विदेश की प्रमुख हस्तियां, इस पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, नाव के द्वारा त्रिवेणी संगम पहुंची और साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। इसके बाद, राष्ट्रपति ने प्रयागराज में अक्षय बट और बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन किया। वहीं डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र के माध्यम से, उन्होंने आधुनिक तकनीक के जरिए, महाकुंभ की गहराई को भी समझा। इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई थी। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ का मेला 26 फरवरी तक चलेगा और अब तक 44 करोड़ से अधिक श्रद्धालु, त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुके हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ वीरता दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस…

25 मिनट ago

भारत और भूटान ने पुनात्सांगचू-II जलविद्युत परियोजना के टैरिफ दर नियम और रिएक्टिव पावर एक्सचेंज संबंधी लेखा प्रणाली पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल चार दिन की यात्रा पर आज भूटान पहुंचे। उनकी यात्रा…

26 मिनट ago

गुजरात टाइटन्‍स ने रोमांचक मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स को एक रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने देल्ही कैपिटल्स को सिर्फ़ एक रन…

7 घंटे ago

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानों ग्रोसी ने तमिलनाडु के कलपक्‍कम में भारत की परमाणु उपलब्धि की सराहना की

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी- आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में…

7 घंटे ago