बिज़नेस

DPIIT और कोरिया ट्रांसपोर्ट इंस्टीट्यूट ने लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी), केंद्र सरकार और कोरिया परिवहन संस्थान (केओटीआई), कोरिया गणराज्य (आरओके) ने लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आज दक्षिण कोरिया के सेजोंग राष्ट्रीय अनुसंधान परिसर में केओटीआई के अध्यक्ष श्री यंगचन किम और कोरिया गणराज्य में भारत के राजदूत अमित कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौता ज्ञापन से लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग बढ़ेगा, भारत की महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा पहलों का समर्थन करने के लिए केओटीआई की विशेषज्ञता का लाभ उठाया जाएगा । पहल को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त कार्य बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा, समझौता ज्ञापन से लॉजिस्टिक्स डिवीजन, डीपीआईआईटी और केओटीआई के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान और संस्थागत सहयोग के लिए एक व्यापक प्रणाली स्थापित होगी। इससे प्रतिष्ठित कार्यक्रम – पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तत्वावधान में बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स मास्टर प्लान के विकास में सहायता मिलेगी।

इस सहयोग के मुख्य लाभों में एक शोध-संचालित कार्यक्रम की स्थापना शामिल है जो ज्ञान के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के माध्यम से लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे में विशेषज्ञता को प्रोत्साहन देता है। यह मास्टर प्लानिंग, प्रौद्योगिकी अपनाने और नवाचार जैसे क्षेत्रों में आपसी-सीख को भी प्रोत्साहन देगा। इसके अतिरिक्त, भागीदारी पीएम गतिशक्ति पहल के तहत उपलब्धियों पर ध्यान आकर्षित करेगी और वैश्विक स्तर पर जीआईएस डेटा-आधारित तकनीक को प्रोत्साहन देगी।

यह समझौता ज्ञापन द्विपक्षीय संबंधों को सशक्त करने तथा लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

2 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

2 घंटे ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

2 घंटे ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

3 घंटे ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

3 घंटे ago