उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ऐतिहासिक महाकुंभ का आधिकारिक समापन कल महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर होगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई इंतजाम किये गए हैं।
प्रयागराज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि महाकुंभ के समापन पर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। साथ ही पुलिस, होमगार्ड, एनडीआरएफ और प्रशासनिक दल मुस्तैद रहेंगे, ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से किया जा सके।
तैयारियां हमारी पूरी हैं, लगातार जितने हमारे शिव मंदिर हैं, सभी का साफ-सफाई, सभी पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के हितार्थ-जितने कदम उठाये जाने थे जैसा अभी माननीय मुख्यमंत्री जी ने पिछली वीसी में हम सबको डायरेक्शन दिया था, तो उस पे हम सभी लोगों ने कार्य किया है, वहां पर बैरिकेटिंग करानी हो, पुलिस की व्यवस्था करानी हो, प्रशासनिक अधिकारियों को लगाना हो और मंदिर प्रबंधन के साथ में बेहतर ताल-मेल, वो हम सब ने सुनिश्चित किया है।
दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मार्गदर्शन केंद्र और सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं।
पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…
भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…
गरीब और मध्यम वर्ग को एक अच्छी सवारी तथा बेहतर अनुभव देना रेलवे की हर…
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन…
देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…