भारत

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी, चौथे चरण के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में 12 राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसमें केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्‍थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्‍ट्र की 8-8, मध्‍य प्रदेश की 6 असम और बिहार की 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ की 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा तथा जम्‍मू और कश्‍मीर की 1-1 सीट पर मतदान होगा। दूसरे चरण में कुल एक हजार एक सौ 98 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में है। बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के शेष भाग के लिए भी मतदान इसी चरण में होगा। मध्‍य प्रदेश की बेतूल संसदीय सीट पर दूसरे चरण में होने वाले मतदान को अगले चरण के लिए टाल दिया गया है। क्‍योंकि यहां पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्‍याशी का निधन हो गया था।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी। उम्‍मीदवार 29 अप्रैल तक नाम वापस ले सकते हैं। इस चरण में 13 मई को नौ राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इस चरण में उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और जम्‍मू कश्‍मीर में मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस चरण में 12 राज्‍यों की 94 सीटों पर सात मई को वोट डाले जाएंगे। तीसरे दौर में कुल एक हजार तीन सौ इक्‍यावन उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में गुजरात की 25, असम की 4, बिहार की 5, छत्‍तीसगढ की 7, उत्‍तरप्रदेश की 10, महाराष्‍ट्र की 11, कर्नाटक की 14, पश्चिम बंगाल की 4, मध्‍यप्रदेश की 9, गोआ और दादरा नगर हवेली की दो-दो तथा जम्‍मू कश्‍मीर की एक सीट पर मतदान होगा।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

8 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

8 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

8 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

8 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

8 घंटे ago