राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रथम नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री प्रदान किए जाते हैं। डी नागेश्वर रेड्डी को चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया। जापान के ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
शेखर कपूर, पी आर श्रीजेश और एस अजित कुमार को पद्म भूषण दिया गया। क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन, भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, लोकसेवा, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल तथा सिविल सेवा सहित विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए गए।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…
सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…
राष्ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि…
पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…