अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने आर्कटिक द्वीप पर वाशिंगटन को स्वामित्व दिए जाने की अपनी मांग दोहराई है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे ग्रीनलैंड के अधिग्रहण पर चर्चा के लिए तत्काल बातचीत शुरू करना चाहते हैं। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है। डेनमार्क, अमरीका का सहयोगी देश भी है। अमरीका और डेनमार्क उन 32 उत्तरी अमरीका और यूरोपीय देशों में शामिल हैं, जो नाटो नामक सैन्य गठबंधन बनाते हैं। ग्रीनलैंड का कहना है कि वह अमरीका का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जिसका द्वीप पर पहले से ही एक सैन्य अड्डा है। ट्रंप ने कहा कि अमरीका ने ग्रीनलैंड के अधिग्रहण के लिए बातचीत शुरू की है क्योंकि अमरीका के अलावा कोई भी देश इसे सुरक्षित करने की स्थिति में नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…
भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…