भारत

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव होने तक भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को अस्‍थायी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव होने तक भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को अस्‍थायी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्‍यों के शपथ ग्रहण में अस्‍थयी अध्‍यक्ष के सहयोग के लिए कोडिकुन्नील सुरेश, थालिककोटायी राजूतेवर बालू, राधामोहन सिंह, फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और सुदीप बंदोपाध्‍याय को भी नियुक्त किया गया है।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा। सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा की बैठक 27 जून से शुरू होगी। ससंद सत्र तीन जुलाई को समाप्‍त होगा।

Editor

Recent Posts

DRDO और भारतीय नौसेना ने P8I विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से 21 फरवरी…

4 घंटे ago

गति शक्ति विश्वविद्यालय ने क्षमता विकास आयोग के साथ मिलकर क्षमता निर्माण के संयुक्त प्रयास शुरू किए

सरकार के क्षमता विकास आयोग (सीबीसी) ने आज वडोदरा में प्रशिक्षण संस्थानों के लिए सतत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत रेलगाड़ियों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 मार्च 2026 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस,…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों में ट्रैक्शन और डिजिटल संचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…

8 घंटे ago

भारत-EFTA TEPA समझौते के दो वर्ष पूरे हुए; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग को मजबूती मिली

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…

8 घंटे ago