राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पांच राज्यपालों की नियुक्ति की है। मिज़ोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति अब ओडिशा के राज्यपाल होंगे। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के इस्तीफे के बाद डॉ. हरि बाबू कंभमपति को वहां का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह को मिज़ोरम का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लेंगे जिन्हें अब बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 262वें सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य के हिस्से…
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…
ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके नागरिक ठिकानों पर अगर और हमले हुए तो…
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…