राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (14 अगस्त, 2024) अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितम्बर, 2024 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (अंतिम प्रवेश – शाम 05:15 बजे तक) जनता के लिए खुला रहेगा। उद्यान रखरखाव के कारण सोमवार को बंद रहेगा।
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों के लिए तथा 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रवेश के लिए आरक्षित रखा गया है।
प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट ( https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ ) पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। वॉक-इन आगंतुक गेट नंबर 35 के बाहर रखे गए सेल्फ सर्विस कियोस्क के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक निःशुल्क शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग…
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…