भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए। अपने कार्यकाल का दूसरा वर्ष पूरा करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई, जो वह कभी हुआ करती थीं। प्रेजीडेंट्स एस्‍टेट में डॉ राजेन्‍द्र प्रसाद केन्‍द्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के छात्रों के साथ अपनी संक्षिप्त लेकिन जीवंत बातचीत में, उन्होंने प्रकृति संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर पाठ पढ़ाया। उस समय को याद करते हुए जब वह उनकी उम्र की थीं, उन्होंने पौधों और जानवरों की देखभाल के अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी और कई सुझाव भी दिए। उन्होंने प्रेजीडेंट्स एस्‍टेट में की गई अन्य महत्वपूर्ण पहलों में भी भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:

  1. पुनर्विकसित शिव मंदिर का उद्घाटन
  2. प्रणब मुखर्जी पब्लिक लाइब्रेरी का दौरा, जहां उन्होंने छात्रों से बातचीत की और राष्ट्रपति भवन लाइब्रेरी की पुरानी और दुर्लभ पुस्तकों के डिजिटल संस्करण देखे।
  3. कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी की उपस्थिति में कौशल भारत केन्‍द्र का उद्घाटन
  4. डॉ राजेन्‍द्र प्रसाद केन्‍द्रीय विद्यालय के खेल मैदान में क्रिकेट पवेलियन का उद्घाटन
  5. सिंथेटिक और ग्रास टेनिस कोर्ट का उद्घाटन
  6. राष्ट्रपति भवन में ई-उपहार, आरबी ऐप, ई-बुक – राष्ट्रपति कार्यकाल के पिछले एक वर्ष की झलकियों का संकलन ((लिंक https://rb.nic.in/ebook.htm) और अन्य डिजिटल पहलों का शुभारंभ।

विभिन्न डिजिटल पहलों के शुभारंभ के अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में किए गए डिजिटलीकरण कार्य की सराहना की और कहा कि इससे सुविधा, गति, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें हमेशा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और पिछड़े वर्गों के विकास में योगदान देने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पिछले दो वर्षों में कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिनसे राष्ट्रपति भवन के साथ आम लोगों का जुड़ाव बढ़ा है।

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति संपदा में पठन संस्कृति और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के निरन्‍तर प्रयासों की भी सराहना की।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

1 घंटा ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

2 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

2 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

2 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

2 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

16 घंटे ago