राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सच में बड़ी ताकत है इससे कानूनी बिरादरी सशक्त बनती है। आज हैदराबाद में नलसर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने समाज के सबसे निचले पायदान जी रहे वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की सराहना की और उनसे महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके खिलाफ सभी को मिलकर काम करना चाहिए।उन्होंने छात्रों से राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने करने दिशा में प्रयास करने का आहवान भी किया।
दीक्षांत समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किये। तेलंगाना के राज्यपाल, जिष्णु देव वर्मा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री, ए. रेवंत रेड्डी, न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और नलसर विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक अराधे भी इस मौके पर उपस्थित थे।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…