अंतर्राष्ट्रीय

इजरायली रक्षा बलों का दावा- बेरूत पर कल किये गये हमलों में हिजबुल्लाह का शीर्ष नेता हसन नसरल्लाह मारा गया

इजरायली रक्षा बलों ने दावा किया है कि बेरूत पर कल किये गये उनके हमलों में हिजबुल्लाह का शीर्ष नेता हसन नसरल्लाह मारा गया है। इजरायली सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने एक्स पर यह घोषणा की। लेबनान की सेना ने इस्राइल के इस दावे की पुष्टि की है।

नसरल्लाह 32 वर्षों से अधिक समय से ईरान समर्थित इस समूह का नेतृत्व कर रहा था। उसने एक आध्यात्मिक और राजनीतिक नेता के रूप में कार्य करते हुए हिजबुल्लाह को लेबनान में प्रमुखता से स्‍थापित किया था और वह उसे निर्देश भी देता था। बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह में हवाई हमले में हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे का कमांडर अली कार्की और अन्‍य हिजबुल्लाह कमांडर भी मारे गये हैं।

इजराइल ने कहा कि वह हिजबुल्लाह नेताओं को निशाना बनाना जारी रखेगा। इजरायली सेना प्रमुख ने इस सप्ताह की शुरुआत में सैनिकों को लेबनान में संभावित घुसपैठ के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था। इजरायली लड़ाकू विमानों ने सीमा पार हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी भी तेज की, 2006 के बाद यह उसका सबसे गंभीर हवाई हमला है। लेबनानी अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार इस संघर्ष के कारण हजारों नागरिक विस्थापित हो चुके हैं और पड़ोसी सीरिया की ओर भागने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

2 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

2 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

2 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

2 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

2 घंटे ago

दिल्ली में हुई घटनाओं को लेकर OHCHR कार्यालय की चिंताएं निराधार, देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप अनुचित: भारत

भारत ने कहा है कि दिल्ली में कल हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार…

2 घंटे ago