भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया-भारत व्यापार मंच का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में विदेश मंत्रालय में स्लोवाकिया-भारत व्यापार मंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलिग्रिनी और विदेश मंत्री जुराज ब्लानेर भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह मंच तालमेल बनाने और व्यापार के अवसरों को आपसी साझेदारी में बदलने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।

उन्‍होंने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और जल्‍द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। आने वाले वर्षों में भारत 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। राष्ट्रपति ने कहा कि मजबूत औद्योगिक और रणनीतिक आधार के साथ स्लोवाकिया भारत को नए अवसर प्रदान करता है। भारत की प्रतिभा उसकी अर्थव्यवस्था के लिए मूल्यवान साबित होगी।

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ने कहा कि यह व्‍यापार मंच अवसरों को सफलता में बदल देगा। उन्होंने कहा कि भले ही दोनों देश एक-दूसरे से काफी दूर हैं, लेकिन आपसी संबंध निरंतर मजबूत हो रहे हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

6 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

7 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

8 घंटे ago