राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से मध्य प्रदेश और ओडिशा के पांच दिन के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज मध्य प्रदेश के बेतूल में आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।
19 जून को राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं 21 जून को राष्ट्रपति मुर्मु जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी और 22 जून को दिल्ली लौट आएंगी। राष्ट्रपति के बैतूल दौरे को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रतिबंध लगाए हैं। इसमें आज ड्रोन के उड़ान संचालन पर रोक रहेगी और भारी वाहनों की आवाजाही पर भी नियंत्रण शामिल है।
भारत ने लखनऊ में दूसरे एकदिवसीय मैच में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा वर्सेल्स में होस्ट…
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा।…
संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि संघर्ष, जलवायु संकट और धन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन में "इंश्योरिंग ए…