भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों का दूरगामी सामाजिक महत्व है। इनका अनुकरण करके अन्य व्यक्ति और संस्थाएं दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की थीम ‘समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए दिव्यांगजनों के नेतृत्व को बढ़ावा’ के बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजनों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने, उनके कौशल का विकास करने, रोजगार प्रदान करने, उनके उत्पादों की खरीद और विपणन सुविधाएं प्रदान करने से उनकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी मानवता को कुछ ऐसा करना चाहिए, ताकि दिव्यांगजन खुद को सहज और समान महसूस कर सकें। उन्हें हर तरह से बाधा मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। सही मायनों में वही समाज संवेदनशील कहा जा सकता है जिसमें दिव्यांगजनों को समान सुविधाएं और अवसर मिलें।

राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांग होना किसी भी तरह की कमी नहीं है। यह एक विशेष स्थिति है। दिव्यांगजनों को समानुभूति की जरूरत है, सहानुभूति की नहीं, संवेदनशीलता की जरूरत है, दया की नहीं, उन्हें स्वाभाविक स्नेह की जरूरत है, विशेष ध्यान की नहीं। समाज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिव्यांगजन समाज के अन्य सदस्यों के साथ समानता, गरिमा और सम्मान का अनुभव करें।

राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह काम करने का अवसर दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और सार्थक जीवन जीने की भावना पैदा करता है। इस प्रकार, रोजगार, उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी की संभावना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा के…

2 घंटे ago

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। भारत के चुनाव आयोग के…

2 घंटे ago

104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमरीकी विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा

104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमरीकी विमान आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा सरकार में नौकरी के लिए 2800 से अधिक नियुक्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिपुरा सरकार में…

2 घंटे ago

भारत-जापान इस्पात वार्ता (स्टील डायलॉग) नई दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित की गई

जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एमईटीआई) और भारत के इस्पात मंत्रालय द्वारा संयुक्त…

2 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली में विश्व फार्माकोपिया की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में मुख्य भाषण दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विश्व फार्माकोपिया की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक (आईएमडब्ल्यूपी) में…

3 घंटे ago