भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 15 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। इस वर्ष, विभिन्न क्षेत्रों और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों की 15 नर्सों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने में उनकी अनुकरणीय सेवा और समुदाय के कल्याण को प्रोत्साहन देने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और अनुप्रिया पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जे.पी. नड्डा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए, कहा कि, “यह सुयोग्य सम्मान मानवता की सेवा के प्रति आपके समर्पण का उत्सव मनाता है और आपको सकारात्मक प्रभाव करने के लिए प्रेरित करेगा।” उन्होंने आगे कहा कि, “हमारी नर्सें भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का आधार हैं, जो हर दिन अनगिनत लोगों का जीवन बचाती हैं।”

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, नर्सिंग पेशे को परिभाषित करने वाले समर्पण, करुणा और दृढ़ता का सम्मान करता है। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार पंजीकृत नर्सों, दाइयों, सहायक नर्स दाइयों और केंद्र और राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्वैच्छिक संगठनों में सेवारत महिला स्वास्थ्य आगंतुकों को प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाणपत्र, 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार और इन स्वास्थ्य योद्धाओं द्वारा प्रदान की गई अमूल्य सेवा के लिए राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक एक पदक सम्मिलित है।

आज सम्मानित की गई नर्सों का विवरण निम्नलिखित है:

क्रमांकवर्गनामराज्य
1एएनएमश्रीमती रेबा रानी सरकारअंडमान और निकोबार
2एएनएमश्रीमती वलिवेती सुभावतीआंध्र प्रदेश
3एएनएमश्रीमती सरोज फकीरभाई पटेलदादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव
4एएनएमश्रीमती रजिया बेगम पीबीलक्षद्वीप
5एएनएमश्रीमती सुजाता अशोक बागुलमहाराष्ट्र
6एलएचवीश्रीमती बीना पाणि डेकाअसम
7नर्सश्रीमती किजुम सोरा कारगाअरुणाचल प्रदेश
8नर्समिस डिपंल अरोड़ादिल्ली
9नर्समेजर जनरल शीना पी.डी.दिल्ली
10नर्सडॉ. बानू एमआरकर्नाटक
11नर्सश्रीमती लेइमापोकपम रंजीता देवीमणिपुर
12नर्सश्रीमती वी. लालहमंगईहीमिजोरम
13नर्सश्रीमती एल.एस. मणिमोझीपुदुचेरी
14नर्सश्रीमती अलामेलु मंगयारकरसी केतमिलनाडु
15नर्सश्रीमती डोली बिस्वासपश्चिम बंगाल
Editor

Recent Posts

आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में आज इंग्लैंड का मुकाबला श्रीलंका से

आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप आज शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच…

2 घंटे ago

फीफा फुटबॉल विश्व कप के आरंभिक मैच में मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

फीफा फुटबॉल विश्व कप के पहले मैच में मेजबान मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को दो…

2 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप ने शांति वार्ता का हवाला देते हुए ईरान पर नए सैन्य हमले रोके

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने युद्ध समाप्ति वार्ता में मिली सफलता का हवाला देते…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने वर्तमान संघर्षों के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दुनिया के विभिन्‍न हिस्‍सों में चल रहे संघर्षों के…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना ने कोच्चि के पास एक मर्चेंट टैंकर से बिना फटे मिसाइल वॉरहेड को सुरक्षित ढंग से बरामद किया

भारतीय नौसेना ने कच्चे तेल के टैंकर 'एमटी ओलंपिक लाइफ' से बिना फटे मिसाइल वॉरहेड…

14 घंटे ago