खेल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किये

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन में 2024 के राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार प्रदान किये। विश्‍व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पेरिस ओलिंपिक्‍स में दो पदक विजेता मनु भाकर, पुरूष हॉकी टीम के कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक्‍स में स्‍वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को प्रतिष्ठित मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

यह पुरस्‍कार पिछले चार वर्ष में खिलाड़ियों के शानदार और सर्वाधिक असाधारण खेल प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। पैरा निशानेबाजी कोच सुभाष राणा, निशानेबाजी कोच दीपाली देशपांडे, हॉकी कोच संदीप सांगवान, बैडमिंटन कोच एस. मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमान्‍डो एग्‍नेलो कोलाको को द्रोणाचार्य पुरस्‍कार दिया गया।

एथलीट ज्‍योति यरराजी और अन्‍नू रानी, मुक्‍केबाज नीतू और स्‍वीटी, पैरा तीरंदाज राकेश कुमार सहित 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

एथलीट सुच्‍चा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत पेटकर को लाइफ टाइम अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने के लिए चण्डीगढ़ विश्‍वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी प्रदान की गई।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को…

2 घंटे ago

बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया

बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी-बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है।…

2 घंटे ago

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिन की शुरुआत में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम…

20 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

20 घंटे ago