भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में लाने का काम अपने अंतिम चरण में पहुंचा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

आज रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ को उग्रवाद से पूर्णतया मुक्त करने के प्रयास में राज्य के लोगों को शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी और राज्य के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ेगा ।

राष्ट्रपति ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि राज्य को आधुनिक विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित करना है। राज्य के नीति-निर्माताओं पर विकास और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने की ज़िम्मेदारी है। इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों को आधुनिक विकास-यात्रा से जोड़ना भी ज़रूरी है ।

राष्ट्रपति ने महिला विधायकों का आवाहन किया कि वे जीवन के हर क्षेत्र में कार्यरत अन्य सभी महिलाओं को आगे बढ़ाने में सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि जब सभी महिलाएं एक-दूसरे को सशक्त बनाएंगी तब हमारा समाज और भी अधिक मजबूत और संवेदनशील बनेगा।

अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने भी संबोधित किया। समारोह के दौरान सदस्य संदर्भ शीर्षक वाली एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया ।

राष्ट्रपति ने राज्य विधानसभा परिसर में पौधारोपण भी किया।

Editor

Recent Posts

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

2 मिनट ago

एपीडा ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस को निर्यात के लिए 1 एमटी फूल मखाना (पॉप्ड मखाना) की खेप को रवाना करने में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस…

3 मिनट ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विस्कॉन्सिन के मिलवॉकी में आयोजित जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन दिवस में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विस्कॉन्सिन के मिलवॉकी में आयोजित जी20 व्यापार…

6 मिनट ago

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

6 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

6 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

6 घंटे ago