भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा में तीन रेल लाइन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा में तीन रेल लाइनों की आधारशिला रखेंगी। इनमें बांगड़ीपोसी से गौमाहीसानी, बड़मपहाड़ से केंदूझारगढ़ और बुडामोरा से चाकुलिया रेल लाइनें शामिल हैं। ये रेल लाइनें मयूरभंज ज़िले के बांगरीपोसी में हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इन रेल लाइनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने मंजूरी दी थी।

राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू आज 86 किलोमीटर लंबी बंग्रीपोसी-गुरूमहिसानी रेल लाइन की आधारशिला रखेंगी। जो उड़ीसा के मयूरभंज जिले के भीतर संपर्क को बढ़ाएगी। इस परियोजना की अनुमानित निर्माण लागत 2549 करोड रुपए होगी और यह यात्रियों और माल की आवाजाही को सुगम बनाएगी। जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। 82 किलोमीटर लंबी बादामपहाड़ केंदुझाड़गढ रेल लाइन का निर्माण अनुमानित दो हजार 106 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा 60 किलोमीटर लंबी बुरामारा-चाकुलिया रेल लाइन उड़ीसा के मयूरभंज जिले और झारखंड के पूर्व सिंघभूम जिले को जोड़ेगी और इसे बनाने की अनुमानित लागत 1639 करोड रुपए होगी। इस नई रेल लाइन के शुरू होने से बेहतर कनेक्टिविटी से इन क्षेत्रों में नए व्यावसायिक अवसर खुलेंगे और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उड़ीसा के मयूरभंज और क्योंझर जिले के पिछड़े क्षेत्र के विकास को भी बढावा मिलेगी।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

3 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

3 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

3 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित…

10 घंटे ago