भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज जैसलमेर में भारतीय वायु सेना का ‘वायु शक्ति‘ अभ्यास देखेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राजस्‍थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का वायुशक्ति अ‍भ्‍यास देखेंगी। राष्‍ट्रपति राजस्‍थान के दो दिन के दौरे पर हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायुशक्ति अभ्‍यास से पहले वे स्‍वदेशी हल्‍के लड़ाकू हेलीकॉप्‍टर प्रचंड में उड़ान भरेंगी। प्रचंड हेलीकॉप्‍टर स्‍वदेश में विकसित और विनिर्मित देश का पहला लडाकू हेलीकॉप्‍टर है। हिन्‍दुस्‍तान एयरोनोटिक्‍स लिमिटेड ने इसका विनिर्माण किया है।

राष्‍ट्रपति आज शाम भारत-पाकिस्‍तान सीमा के निकट पोखरण फायरिंग रेंज से वायु सेना का वायुशक्ति प्रदर्शन देखेंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

वायु शक्ति भारतीय वायु सेना का प्रमुख युद्धाभ्यास है, जिसमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, परिवहन विमान और मिसाइल प्रणालियों की मारक क्षमता, सटीक निशानेबाजी और परिवहन तत्परता का प्रदर्शन किया जाएगा। इस युद्धाभ्यास के दौरान युद्ध स्थिति‍ में दिन के साथ–साथ रात में भी वायु सेना के समन्वित ऑपरेशन का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस मेगा कार्यक्रम में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर और स्वदेशी तेजस सहित 77 फाइटर जेट तथा 43 हेलीकॉप्टर भाग लेंगे।

Editor

Recent Posts

USS Gerald R. Ford आग की घटना के बाद मरम्मत के लिए ग्रीस रवाना, परिचालन मिशन से अस्थायी रूप से हटाया गया

अमरीकी नौसेना का सैन्य विमानवाहक पोत यू.एस.एस गेराल्ड आर. फोर्ड ईरान से जुड़े तनावपूर्ण हालात…

5 घंटे ago

ब्रिटेन में घातक मेनिन्जाइटिस-मस्तिष्क ज्वर के प्रकोप के बाद तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी जारी

ब्रिटेन के केंट में घातक मेनिन्जाइटिस-मस्तिष्क ज्वर के प्रकोप के बाद तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव संवत्सर के शुभ अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं…

7 घंटे ago

ईरान के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस क्षेत्र से जुड़े संयंत्रों पर अमरीका और इस्राएल ने संयुक्त हमले किए

पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ईरान में विश्व के सबसे बड़े…

7 घंटे ago

कतर के रास लफ्फान औद्योगिक शहर पर ईरान द्वारा मिसाइल हमले, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ा

कतर के रास लफ्फान औद्योगिक शहर पर कल ईरान द्वारा मिसाइल हमले किए, जिससे दोनों…

7 घंटे ago

आईपीएल: पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण शुरूआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे

ईशान किशन, इंडियन प्रीमियर लीग-आई.पी.एल.के शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। अभिषेक…

7 घंटे ago