राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का वायुशक्ति अभ्यास देखेंगी। राष्ट्रपति राजस्थान के दो दिन के दौरे पर हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायुशक्ति अभ्यास से पहले वे स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरेंगी। प्रचंड हेलीकॉप्टर स्वदेश में विकसित और विनिर्मित देश का पहला लडाकू हेलीकॉप्टर है। हिन्दुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड ने इसका विनिर्माण किया है।
राष्ट्रपति आज शाम भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट पोखरण फायरिंग रेंज से वायु सेना का वायुशक्ति प्रदर्शन देखेंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
वायु शक्ति भारतीय वायु सेना का प्रमुख युद्धाभ्यास है, जिसमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, परिवहन विमान और मिसाइल प्रणालियों की मारक क्षमता, सटीक निशानेबाजी और परिवहन तत्परता का प्रदर्शन किया जाएगा। इस युद्धाभ्यास के दौरान युद्ध स्थिति में दिन के साथ–साथ रात में भी वायु सेना के समन्वित ऑपरेशन का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस मेगा कार्यक्रम में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर और स्वदेशी तेजस सहित 77 फाइटर जेट तथा 43 हेलीकॉप्टर भाग लेंगे।
भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…
सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…
शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…
भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…