राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पूर्व उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु तथा भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉक्टर पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण प्रदान किए जाएंगे। डॉक्टर बिन्देश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा।
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और गायिका ऊषा उथुप को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा समाज सेवी डॉक्टर सीताराम जिंदल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तेजस मधुसूदन पटेल और उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को भी पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। देश में पद्म पुरस्कार सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं जो तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किये जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…