भारत

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। पहले चरण में 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया जा रहा है। देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल पद्म पुरस्‍कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिये जाते हैं।

कला, समाज सेवा, जनहित कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्‍यापार और उद्योग, चिकित्‍सा, साहित्‍य तथा शिक्षा, खेलकूद और लोकसेवा सहित विभ‍िन्‍न क्षेत्रों में यह सम्मान  दिया जाता है।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस पूर्व संध्‍या पर सरकार ने 139 पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा की थी। इसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्‍कार हैं। सुविख्‍यात वायलिन वादक और संगीतकार डॉ. एल सुब्रह्मयण्‍म और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डी. नागेश्‍वर रेड्डी, पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने वालों में तथा प्रख्‍यात लेखक-संपादक और प्रसार भारती के पूर्व अध्‍यक्ष ए.सूर्य प्रकाश, अभिनेता अनंतनाग, नन्‍दमुरी बाला कृष्‍ण और एस. अजित कुमार, भरत नाट्यम नृत्‍यांगना शोभना चन्‍द्रकुमार और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान पी.आर. श्रीजेश पद्म भूषण पाने वाले में शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…

14 सेकंड ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं; AI, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर हुई बात

वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय…

2 मिनट ago

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

6 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

6 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

19 घंटे ago