भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा ने उत्तर मैसिडोनिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत का नेतृत्व किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा, उत्तर मैसिडोनिया और रोमानिया की अपनी राजकीय यात्राओं के दूसरे चरण में कल शाम (20 जुलाई, 2026) स्कोप्ये, उत्तर मैसिडोनिया पहुंचीं। किसी भारतीय राष्ट्रपति की उत्तर मैसिडोनिया की यह पहली यात्रा है।

स्कोप्ये अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर, उत्तर मैसिडोनिया के विदेश कार्य एवं विदेश व्यापार मंत्री टिम्को मुकुन्स्की ने राष्‍ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस राजकीय यात्रा पर राष्ट्रपति के साथ निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, डॉ. दिनेश शर्मा, राज्‍य सभा सांसद और विजय बघेल, लोकसभा सांसद भी गए हैं।

आज (21 जुलाई, 2026) राष्ट्रपति ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत विला वोडनो के दौरे से की। विला वोडनो उत्तर मैसिडोनिया की राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास-सह-कार्यालय है। वहां उत्तर मैसिडोनिया की राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा ने राष्‍ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्‍हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। आमने-सामने की बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी विषयों पर चर्चा की, और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित गहरे एवं मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के प्रति भरोसा जताया।

राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक सहयोग भारत और उत्तर मैसेडोनिया के द्विपक्षीय संबंधों का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्‍होंने आईटी/आईटीईएस, कृषि, फ़ूड प्रोसेसिंग, फ़ार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और बायोटेक, पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, और फ़िल्म निर्माण सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर ज़ोर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि सांस्कृतिक संबंध और लोगों के बीच आपसी संबंध हमेशा से हमारे द्विपक्षीय रिश्तों के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्‍होंने इस बात का उल्‍लेख किया कि क्रिएटिव इंडस्ट्री के क्षेत्र में सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्‍वपूर्ण पहलू है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए), कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) और ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस जैसी पहलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने इन पहलों से जुड़ने की उत्तर मैसिडोनिया की मंशा का स्वागत किया और कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय पहलों में भाग लेने से उत्तर मैसिडोनिया को नवीकरणीय ऊर्जा और आपदा-रोधी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विश्‍व की सर्वश्रेष्‍ठ कार्य-पद्धतियों और तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति ने उत्तर मैसिडोनिया के लिए इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (आईटीईसी) ट्रेनिंग स्लॉट की संख्या दोगुनी करने के भारत के निर्णय की घोषणा की; इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह दौरा भारत और उत्तर मैसिडोनिया के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करेगा और आने वाले वर्षों में इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

2 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल चेन्नई का दौरा करेंगे; 13,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग…

2 घंटे ago

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

24 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

1 दिन ago