भारत

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2024 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार 2024 प्रदान किए। कुल 15 नर्सों को समुदाय के प्रति कर्तव्य और सेवा के प्रति उनकी उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और अन्य महानुभाव भी उपस्थित रहे।

विजेताओं को बधाई देते हुए जेपी नड्डा जी ने कहा कि यह सम्मान सार्वजनिक जीवन में सीमाओं को आगे बढ़ाने में उन्हें प्रेरित करेगा। उन्होंने यह भी कहा, ‘नर्स भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी हैं।’

समाज को प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के लिए नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों को सम्मानित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से वर्ष 1973 में राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

पंजीकृत सहायक नर्स एवं मिडवाइफ, पंजीकृत नर्स एवं मिडवाइफ व पंजीकृत महिला आगंतुक की श्रेणियों में कुल 15 पुरस्कार दिए गए। ये पुरस्कार केंद्र, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और स्वैच्छिक संगठनों में कार्यरत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नर्सिंग कर्मियों को दिए गए। अस्पताल या सामुदायिक सेटिंग में, शैक्षणिक या प्रशासनिक सेटिंग में नियमित रूप से नौकरी वाले/वाली नर्स इस पुरस्कार के योग्य हैं। प्रत्येक पुरस्कार में मेरिट प्रमाण पत्र, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और मेडल शामिल है।

पुरस्कृत नर्सों की जानकारी इस प्रकार है:

क्रम संख्याश्रेणीप्रदेशनाम
01एएनएमअंडमान और निकोबार द्वीप समूहशीला मंडल
02एएनएमअरुणांचल प्रदेशइकेन लोलेन
03एएनएमपुद्दुचेरीविद्जेयाकुमारी वी
04एएनएमसिक्किमजनुका पांडेय
05एएनएमपश्चिम बंगालअनंदिता प्रामाणिक
06एलएचवीमणिपुरब्रह्मचरिमयुम अमुसाना देवी
07नर्सदिल्लीमेजर जनरल इग्नाशियस डेलस फ्लोरा
08नर्सदिल्लीप्रेम रोस सूरी
09नर्सजम्मू एवं कश्मीरडॉ. तबस्सुम इरशाद हंडू
10नर्सकर्नाटकडॉ. नागराजैया
11नर्सलक्षद्वीपशमशाद बेगम ए
12नर्समहाराष्ट्रआशा वुमनराव बावने
13नर्समिजोरमएच. मानकीमी
14नर्सउड़ीसासंजुता सेठी
15नर्सराजस्थानराधे लाल शर्मा

नर्स स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व के अंतर्गत भारत सरकार ने नर्सिंग और मिडवाइफ की शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई पहल की हैं। मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान पर नर्सिंग के 157 कॉलेजों की स्थापना और नर्सिंग शिक्षा एवं अभ्यास में सुधार के लिए राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग के गठन जैसी प्रमुख पहल से पूरे देश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

10 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

10 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

13 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

17 घंटे ago