अमरीका, चीन तथा रूस के राष्ट्रपतियों ने ऊर्जा संकट कम करने के लिए शोधित पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने की रूपरेखा प्रस्तुत की
अमरीका, चीन और रूस के राष्ट्रपतियों ने कल अपनी त्रिपक्षीय बैठक संपन्न की। बैठक के बाद तीनों नेताओं ने ‘शांति की दिशा में घोषणा-पत्र’ जारी किया। इसमें संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की मांग की गई और ऊर्जा संकट को कम करने के लिए शोधित पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने की योजनाओं पर सहमति जताई गई। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चार सूत्रीय घोषणा-पत्र में परमाणु जोखिमों को कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए आपसी बातचीत जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।





