insamachar

आज की ताजा खबर

Cyclone Asani has intensified into a severe cyclonic storm
भारत मौसम

भीषण चक्रवाती तूफान अकवान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तटों के निकट गोपालपुर पहुंचा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तटों को पार करने की आशंका है। इसके प्रभाव से 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटें की रफ्तार से हवा चलेगी। विभाग ने मछुआरों को कल सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने उड़ीसा में बहुत तेज़ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में तेज़ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तूफान के प्रभाव से श्रीकाकुलम और आंध्र प्रदेश के अन्य उत्तरी जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया है कि लैंडफॉल के बाद चक्रवात के धीर-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।

साइक्लोन अकवान के प्रभाव में तेज बारिश जारी है, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण उड़ीसा के तटीय जिलां में और यह तेज बारिश जारी रहेगी और धीरे-धीरे लैंडफॉल के बाद साइक्लोन उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में उड़ीसा के ऊपर मूव करेगा और वीक हो जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *