भारत

प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत मंत्रिमंडल के अध्यक्ष कासिमलियेव आदिलबेक अलेशोविच ने किया। उनके स्वागत में एक पारंपरिक किर्गिज़ नृत्य प्रस्तुति भी आयोजित की गई।

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर 26वें एस.सी.ओ. शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिस्तान का दौरा कर रहे हैं। किर्गिस्तान दौरे के पहले दिन, प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान एस.सी.ओ. नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कल एस.सी.ओ. शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

शनिवार को अपने वक्तव्य में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे “सुरक्षा, संपर्क और अवसर” पर आधारित क्षेत्र के लिए भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत “आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद” से मुक्त क्षेत्र के लिए एस.सी.ओ. सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगा। प्रधानमंत्री मोदी छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करेगी, क्षेत्र के साथ उसके सभ्यतागत जुड़ाव को गहरा करेगी और शांति, स्थिरता और समृद्धि के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी।

शिखर सम्मेलन का विषय है- “एस.सी.ओ. के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर एक साथ”। सम्मेलन की प्राथमिकताओं में आतंकवाद विरोधी अभियान, क्षेत्रीय स्थिरता और सीमा पार खतरों पर समन्वय शामिल हैं। बिश्केक घोषणापत्र और अन्य शिखर सम्मेलन के दस्तावेजों को कल राष्ट्राध्यक्षों के सत्र के दौरान अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और हटाने में सहायता के लिए आज दिल्‍ली में सभी मतदान–केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन

निर्वाचन आयोग आज दिल्‍ली में सभी मतदान-केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करेगा। इस दौरान मतदाता-सूची…

2 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों, कर्नाटक, केरलम्, माहे, तमिलनाडु, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार…

2 घंटे ago

अमरीका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पश्चिम एशिया की यात्रा बहुत सोच-समझ कर ही करें

अमरीका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पश्चिम एशिया की यात्रा बहुत…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइची-नगोया में आयोजित एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल…

2 घंटे ago

सेमिकॉन इंडिया 2026 का समापन आज यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित समापन सत्र के दौरान 15 प्रमुख घोषणाओं और साझेदारियों के साथ हुआ

सेमिकॉन इंडिया 2026 का समापन आज यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित समापन सत्र के दौरान…

2 घंटे ago

1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

1 अक्टूबर 2026 से, घरेलू एलपीजी उपभेक्‍ताओं को सब्सिडी के साथ विनियमित खुदरा बिक्री मूल्य…

2 घंटे ago