प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के स्थापना दिवस के मौके पर इस आकस्मिक तैनाती बल के जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की सुरक्षा में इसके योगदान पर हर देशवासी को नाज है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एनएसजी के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत उन सभी एनएसजी कर्मियों को सलाम करता है, जो राष्ट्र की रक्षा करने में अटूट समर्पण, साहस और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं। खतरों के खिलाफ हमारे राष्ट्र की रक्षा करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उनकी वीरता और उनके पेशेवराना अंदाज का कोई सानी नहीं है।”
एनएसजी की स्थापना 1984 में हुई थी। आतंकवादी गतिविधियों और अपहरण विरोधी क्रिया कलापों में इसके जवान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों का सहयोग करते हैं। विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए इस बल का उपयोग किया जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…