निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में 13 जिला निर्वाचन अधिकारी, 70 मतदाता पंजीकरण अधिकारी, एक हज़ार तीन सौ 13 बूथ स्तर के अधिकारी – बीएलओ पर्यवेक्षक और 14 हज़ार नौ सौ से अधिक बूथ स्तर के अधिकारी इस कार्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सूचित किया है कि 18 अक्तूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद कल अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ दस लाख से अधिक हो गई है। इनमें पांच सौ छह ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने ड्राफ़्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय-सीमा 26 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। ड्राफ़्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को जारी की गई थी। नई समय सीमा के अनुसार, दावों और आपत्तियों का निपटारा 10 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 16 नवंबर को जारी की जाएगी।
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कल नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। सिक्किम के राज्यपाल…