भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन क्विरिनाले में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत-इटली सम्बंधों को मजबूत करने की दिशा में राष्ट्रपति मैटारेला के समर्थन और नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर ध्यान दिया और व्यापार एवं निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, शिक्षा, संस्कृति और जन-सम्बंधों में जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों और एआई पर भी विचार-विमर्श किया।

दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर शीघ्र हस्ताक्षर होने से साझेदारी को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के महत्व पर चर्चा की गई।

दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की तथा पश्चिम एशिया एवं यूरोप में चल रहे संघर्षों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून, नौवहन स्वतंत्रता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैटारेला को उनके स्नेहपूर्ण और उदार आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद दिया और राष्ट्रपति को आपसी सहमति से सुविधाजनक समय पर भारत आने का निमंत्रण दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

9 घंटे ago

पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, रिलीफ योजना मार्च 2027 तक बढ़ाई

केन्‍द्र सरकार ने पश्‍चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…

11 घंटे ago

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…

11 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान…

11 घंटे ago

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर…

11 घंटे ago

TDB-DST ने मनस्तु स्पेस के साथ 116 करोड़ रुपए के आरडीआई समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास…

11 घंटे ago