प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मार्क कार्नी को कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा लिबरल पार्टी की जीत पर मुबारकबाद दी। प्रधानमंत्री मोदी ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विधि सम्मत शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंधों का उल्लेख किया, जो भारत और कनाडा को साथ जोड़ता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर @MarkJCarney को बधाई तथा लिबरल पार्टी को जीत पर मुबारकबाद। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विधि सम्मत शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता तथा लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं। मैं इस साझेदारी को सुदृढ़ करने और हमारे लोगों के लिए अधिक अवसर के द्वार खोलने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।”
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और अशोका विश्वविद्यालय ने 27 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के ओखला स्थित होली फैमिली अस्पताल के…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने समारा वैकल्पिक निवेश निधि– स्कीम-I एलवीएफ, समारा वैकल्पिक निवेश निधि-III…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा है कि हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा…