प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मणिपुर में शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों से बातचीत कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि संविधान केवल अनुच्छेदों का संकलन नहीं है, बल्कि इसकी भावना और शब्द सरकार के लिए मूल्यवान हैं। प्रधानमंत्री के सम्बोधन के दौरान विपक्ष के बहिर्गमन पर प्रधानमंत्री ने इसे उच्च सदन का अपमान बताया। सभापति ने भी विपक्ष के वॉकआउट पर नाराजगी व्यक्त की।
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार…
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सोमवार सुबह…
प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल…
सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें…
गृह मंत्रालय, सेना के सहयोग से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 60…
देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार…