टी-20 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम का आज सुबह दिल्ली पहुंचने पर शानदार स्वागत हुआ। क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ जुटी और उन्होंने करतल ध्वनि के साथ उत्साह से खिलाड़ियों का स्वागत किया।
भारतीय टीम बारबाडोस से वापस आई है। वेस्टइंडीज में तूफान बेरिल के कारण भारतीय टीम की रवानगी में देरी हुई है। विजयी टीम के स्वागत के लिए क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है।
भारतीय टीम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेगी। बाद में टीम मुंबई के लिए रवाना होगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बताया कि मुंबई में विजयी टीम आज शाम एक ओपन बस रोड शो में हिस्सा लेगी। विजय जुलूस शाम 5 से 7 बजे के बीच नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाला जाएगा। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह होगा जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विजेता टीम को पुरस्कार राशि प्रदान करेगा।
मुंबई पुलिस ने रोड शो के दौरान भारी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन से जीत दर्ज कर स्वदेश लौटी है।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…