भारत

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण लगातार चौथे दिन स्थगित

संसद के दोनों सदनों में आज शीतकालीन सत्र के लगातार चौथे दिन भी व्यवधान जारी रहा। एक प्रमुख व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वत के आरोपों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के कारण राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में, जब आज सुबह सदन की बैठक शुरू हुई, तब सभापति जगदीप धनखड़ ने एक प्रमुख व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वत के आरोपों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग करने वाले विपक्ष के स्थगन प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया। कार्यवाही के दौरान लगातार व्यवधान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभापति ने कहा कि लोग सदस्यों के व्‍यवहार से दुखी हैं। सदन में शोर-शराबे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही, कांग्रेस, डी.एम.के., समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी सदस्‍यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रश्नकाल सुचारू रूप से चलने देने की अध्‍यक्ष ओम बिरला की अपील के बावजूद हंगामा जारी रहा। उन्‍होंने व्यवधान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता चाहती है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। शोर-शराबे के बीच अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की बैठक दोबारा शुरू होने पर हंगामा जारी रहने के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी।

आम आदमी पार्टी सांसदों ने दिल्‍ली में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि का आरोप लगाते हुए आज संसद के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी नेता संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि केन्‍द्र सरकार को राजधानी में अपराध रोकने के उपाय करने चाहिए।

पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया। सांसद और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिन्‍दर सिंह राजा वारिंग ने आरोप लगाया कि पंजाब के किसानों के साथ अन्‍याय हो रहा है।

Editor

Recent Posts

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

58 सेकंड ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

4 मिनट ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

15 मिनट ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

22 मिनट ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago