मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट, हरियाणा की सभी दस उत्तर प्रदेश की चौदह सीट, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीट, ओडिसा की छह और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 मई है। जांच 7 मई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि‍ 9 मई है। मतदान 25 मई को और मतगणना 4 जून को होगी।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। पिछले दो चुनावों में सभी सात सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा तथा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया को “सुचारू और आसान” बनाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। नामांकन 6 मई तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मई है।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। इस चरण में 12 राज्‍यों की 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल एक हजार तीन सौ इक्‍यावन उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सात मई को होगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

49 मिनट ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

6 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

6 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

7 घंटे ago