आईपीएल टी-20 क्रिकेट में कल रात चेन्नई में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर और दो गेंदों में 190 रन पर सिमट गई। पंजाब किंग्स ने दो गेंद शेष रहते जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में आज जयपुर में मुंबई इंडियंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जायेगा।





