आईपीएल क्रिकेट में कल रात पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 108 रन) के शानदार शतक से पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को यहां टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े 262 रन के लक्ष्य का पीछा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 24 छक्कों से 262 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। बेयरस्टो ने 48 गेंद में नाबाद पारी खेली और उन्हें शशांक सिंह (28 गेंद में नाबाद 68 रन) का पूरा साथ मिला। प्रभसिमरन सिंह ने महज 20 गेंद में 54 रन जड़ दिये।
आज दो मैच खेल जाएंगे। पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे डेल्ही कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाऐगा जबकि दूसरा मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…