आज का अखबार हिंदी 27 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के कल हुए दूसरे चरण के मतदान को अमर उजाला ने महापर्व का दूसरा चरण बताते हुए लिखा है- पूर्वोत्‍तर में उत्‍साह, पश्‍चिम बंगाल में जमकर पडे वोट। देशबन्‍धु की सुर्खी है- त्रिपुरा ने फिर दिखाया दम, उत्‍तर प्रदेश में मतदान रहा कम। राजस्‍थान पत्रिका की पहली खबर है- आंधी बारिश और लू ने ली मतदाताओं की परीक्षा। पत्र ने लोकतंत्र के रंग शीर्षक से एक ही परिवार से 70 सदस्‍यों के मतदान केन्‍द्र तक जाने और मतदान के बाद की तस्‍वीर दी है।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा वीवी पैट से श‍त-प्रतिशत मिलान वाली सभी याचिकाएं रद्द करने को जनसत्‍ता ने पहली खबर बनाते हुए लिखा है- ईवीएम सुरक्ष‍ित छेडछाड नामुकिन। राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार ईवीएम से जुडी तीनों यूनिटों को 45 दिन तक सुरिक्षत रखने के आदेश।

उत्‍तर भारत में बढ रही गर्मी पर नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है दिन में गर्मी ने तोडा रिकॉर्ड, शाम को तेज हवा के साथ हुई वर्षा।

दैनिक जागरण की खबर है- प्रदूषण से कराह रही राजधानी को है वन संरक्षण की आस। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- धूल और जहरीले धूएं से निजात मांग रहे लोग, निर्माण स्‍थलों और औद्योगिकी क्षेत्र के कारण समस्‍याओं से जूझना पड रहा है।

हिन्‍दुस्‍तान की विशेष खबर है- बेबी वॉकर नौनिहालों के पैरों के हड्डियों और मॉसपेशियों को कमजोर बना रहे हैं। पत्र ने सलाह दी है- बच्‍चों की उगली थामे, वॉकर न थमाएं।

वहीं चारधाम यात्रा पर उत्‍तराखंड में तैयारियों पर हुई बैठक को राजस्‍थान पत्रिका ने प्रमुखता से दिया है- पत्र आगे लिखता है- दस मई को केदारनाथ और बारह मई को खुलेंगे बद्रीनाथ कपाट के द्वार।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

9 घंटे ago

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (NIPU)-2026 के अंतर्गत देश में स्थापित किए जाएंगे 6 नए यूरिया संयंत्र; यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…

9 घंटे ago

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

11 घंटे ago