कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट अपने पास रखी है। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
लोकसभा की एक बुलेटिन में कहा गया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘केरल और उत्तर प्रदेश के क्रमशः वायनाड और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के लिए निर्वाचित राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया है और उनका त्यागपत्र (लोकसभा) अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है जो 18 जून से प्रभावी माना जाएगा।’’
इस मुद्दे पर अटकलों को विराम देते हुये कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ एक बैठक के बाद राहुल के वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने और प्रियंका के वहां से उपचुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
राहुल द्वारा जीती गई दो सीटों में से एक से इस्तीफा देने के बाद, निचले सदन में कांग्रेस की सीट संख्या अब 98 हो गई है। वायनाड सीट 18वीं लोकसभा में पहली ऐसी सीट होगी जहां उपचुनाव कराया जायेगा। अगर प्रियंका उपचुनाव में वायनाड से निर्वाचित होती हैं तो यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा, ये तीनों एक साथ संसद में होंगे। सोनिया गांधी अभी राज्यसभा सदस्य हैं।
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…
तेजी से डिजिटल होते जा रहे इस दौर में हस्तलिखित संचार के आनंद को पुनर्जीवित…