भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत-नेपाल मैत्री यात्रा पर्यटक रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत-नेपाल मैत्री यात्रा पर्यटक रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेल के माध्‍यम से पर्यटक भारत और नेपाल सीमा पर स्थित धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन-आईआरसीटी द्वारा शुरू किए गये इस यात्रा पैकेज में पर्यटक भारत और नेपाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। 10 दिन के सफर के दौरान यात्री भारत में अयोध्या, वाराणसी, सीतामढ़ी और नेपाल में जनकपुर, काठमांडू और पोखरा के धार्मिक स्‍थलों के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर सकेंगे।

पर्यटकों की सुविधा और उनके अनुभव को यादगार बनाने के लिए आई आर सी टी सी के टूर मैनेजर भी इस यात्रा में यात्रियों के साथ रहेंग। इस अनूठी पर्यटन पहल से भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंध में और मजबूती आयेगी।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

4 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

4 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

4 घंटे ago