भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में एशिया की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में 16वीं अंतर्राष्‍ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह एशिया की सबसे बड़ी और विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी रेल प्रदर्शनी है। इस अवसर पर अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रेलवे के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्‍यान दिया है। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि इस अवधि के दौरान लगभग 35 हजार किलोमीटर के ट्रैक बनाए गए हैं।

हमने पिछले 11 वर्षों में 35 हजार किलोमीटर ट्रैक का निर्माण किया है, पिछले 11 वर्षों में 46 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है, संख्या में 40 हजार नए कोच का निर्माण किया गया है, पहली बुलेट ट्रेन परियोजना 325 किमी दूरी का काम पूरा हो चुका है। हाल ही में मैंने सूरत और बिलिमोरा स्टेशन दोनों का दौरा किया है। यह पहला खंड है जो 2027 में खुलेगा, इनके लिए काम तेजी से जारी है।

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे एक प्रमुख निर्यात केन्‍द्र के रूप में भी उभर रहा है और हाल ही में भारत में निर्मित इंजन को अफ्रीका को निर्यात किया गया। उन्‍होंने कहा कि लगभग 15 देशों के उपकरण निर्माणकर्ता अपने उत्‍पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। तीन दिन की प्रदर्शनी के दौरान रेल मंत्रालय अमृत भारत और तेजस कोच, वंदे भारत रेलगाड़ी, कोलकाता मेट्रो और नमो भारत रेलगाड़ी प्रदर्शित कर रहा है।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

2 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

15 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

15 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

15 घंटे ago