रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेलगाडी को झंडी दिखाकर रवाना किया
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से नई रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेलगाडी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क को और मजबूती मिलेगी।
यह रेलगाडी जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के साथ-साथ रामनगर के निकट स्थित मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी लाभदायक होगी।
रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में कहा कि यह रेलगाडी सप्ताह में दो दिन संचालित होगी और उत्तराखंड के कुमाऊं तथा गढ़वाल क्षेत्रों के बीच बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी।
कुमाऊं और गढ़वाल उत्तराखंड के दो बहुत ही मजबूत पोल्स हैं। इन दोनों पिलर्स को जोड़ने वाली है। ये आज की गाड़ी है जो कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी। इसका एक नया सेतु बनेगी कुमाऊं और गढ़वाल के बीच में और इसके लिए प्रयास लगातार बता रहा है और आज इन प्रयासों का एक जो फल निकला है। वह यह है कि आज काम से कम हफ्ते में दो दिन यह गाड़ी स्टार्ट हो पा रही है। बहुत अच्छी बात है। कुमाऊं के लोग आराम से गढ़वाल जा पाएंगे देहरादून कैपिटल तक जा पाएंगे और कई तरीके जो काम राजधानी में ही होते हैं वह सब यहां पर कर पाएंगे।





