रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बिहार से देश के विभिन्न शहरों के लिए चार अमृत भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। कल बिहार में कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए रेल मंत्री ने पटना-दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ, मालदा-लखनऊ और सहरसा-अमृतसर सहित चार नई अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा की है।
रेल मंत्री ने कहा कि नई अमृत भारत रेलगाड़ियां पटना-दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ, मालदा-लखनऊ और सहरसा-अमृतसर रेल मार्गों पर चलेंगी। अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि सीमांचल बिहार को दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए जोगबनी से एक नियमित ट्रेन भी शुरू की जाएगी, यह तमिलनाडु के इरोड़ तक चलेगी। उन्होंने कहा कि 53 किलोमीटर लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी रेल-लाइन को जल्द ही मंजूरी मिलेगी और इसके लिए एक हजार एक सौ 56 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एक सौ चार किलोमीटर लंबे बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण के लिए दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…