भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थित थे। अभी यह रेल सेवा श्रीनगर और श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटरा के बीच संचालित हो रही है, जिसे जम्‍मू तवी तक बढ़ाया जा रहा है। विस्तारित मार्ग पर नियमित सेवाएं शनिवार से शुरू होंगी। इस रेलगाड़ी में अब आठ के बजाय 20 डिब्‍बे होंगे।

इस अवसर श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले बारह वर्ष में रेलवे में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से इस क्षेत्र में निरंतर विकास हुआ है।

आज वंदे भारत को जम्‍मू से स्‍टार्ट करेंगे जो माननीय प्रधानमंत्री जी ने एक साल पहले कटरा से स्‍टार्ट की थी। कटरा से श्रीनगर सर्विस थी आज उसको जम्‍मू से श्रीनगर करेंगे। इसमें आठ कोच थे पहले और उसको एक्‍सटेंड करके 20 कोच की ट्रेन बनाई गई है।

इससे वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को विशेष रूप से लाभ होगा। इससे बिना किसी रुकावट के प्रमुख तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाली निर्बाध रेल यात्रा संभव हो सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जून में कटरा–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब इस वन्‍दे भारत ट्रेन में आठ डिब्‍बे थे। इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस ट्रेन का विस्तार जम्मू तक कर दिया गया है और कोच की संख्या आठ से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।

यह ट्रेन आम लोगों के लिए दो मई से शुरू होगी जिससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों के साथ–साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। जम्मू तवी से यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा, रियासी, बनिहाल स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11 बजकर 10 मिनट में श्रीनगर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन श्रीनगर से दोपहर दो बजे प्रस्‍थान करेगी और शाम 6 बजकर 50 मिनट पर जम्मू तवी पहुंचेगी। इस यात्रा में कुल चार घंटे पचास मिनट का समय लगेगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

4 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

4 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

5 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

5 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

5 घंटे ago