भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को बारिश के कारण दूसरी बार खेल रूका जब मेजबान टीम ने 13.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये थे। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरी बार खेल रूकने पर उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत के लिये जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने गेंदबाजी का आगाज किया। इससे पहले छठे ओवर में भी बूंदाबांदी के कारण खेल रोकना पड़ा था। मौसम विभाग ने पहले दिन लगातार बारिश का अनुमान जताया है। पांच मैचों की श्रृंखला फिलहाल 1.1 से बराबर है ।
अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…
रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…